फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रद्धालुओं ने भक्ति के गूढ़ संदेशों का रसपान किया

Sat, 18 Apr 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। तहसील अंब के ज्वार स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित श्रीभक्तमाल कथा महोत्सव के पांचवे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिकता के गूढ़ संदेशों का रसपान किया। कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि जीवन में जब भी दुख, चिंता, भय और शोक आते हैं तो यह संकेत होता है कि कहीं न कहीं हमने ईश्वरीय विधान का अनादर किया है। भगवान हमें समता और धैर्य सिखाने के लिए कई बार कठिन परिस्थितियों में डालते हैं लेकिन हम उसे स्वीकार करने के बजाय विरोध करते हैं। महाराज ने कहा कि संसार के सभी साधन पत्थर की नाव के समान हैं जिनका सहारा अंततः हमें डुबो सकता है। सच्चा सहारा केवल भगवान के श्रीचरण ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें