फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देवेंद्र कुमार बने टेलर यूनियन के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
27 जून से 29 तक टेलर यूनियन रहेगी अवकाश पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत और सचिव रघु पुरी की अध्यक्षता में ऊना शहर के सभी दर्जियों की एक बैठक शनिवार को हुई। इसमें टेलर यूनियन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से टेलर यूनियन के चेयरमैन के पद के लिए देवेंद्र कुमार का नाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए सुरजीत सिंह सैनी के नाम पर सभी ने अपनी सहमति जताई। उपाध्यक्ष पद के लिए ठाकुर भाग सिंह एवं यूनियन के सचिव के पद पर हेमंत कुमार को दायित्व दिया गया। टेलर यूनियन में सलाहकार के पद पर संजीव कुमार, मोहम्मद शरीफ, अमरजीत और राजकुमार को दायित्व सौंपे गए। चुनाव के बाद नवगठित कार्यकारिणी की ओर से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पर भी समस्त टेलर दुकानदारों की ओर से सहमति जताई गई। सभी ने एकमत से 27 से 29 जून तक अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रदेश व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्वनी जैतक और प्रदेश प्रभारी प्रमोद वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें