फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कोर्ट परिसर में मारपीट मामले में क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कोर्ट परिसर ऊना में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस पाल सिंह निवासी गांव बड़ूहा तहसील बंगाणा ने शिकायत में बताया कि बीती 18 जून को उसकी जिला कचहरी ऊना में एक केस की सुनवाई थी। इस दौरान वह और उसका बड़ा भाई विशाल सिंह जब कचहरी में जा रहे थे तो कचहरी के बाहर अजय कुमार और अर्जुन पंडित ने उनका रास्ता रोककर धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि जब हम कोर्ट के अंदर बैठे थे तो आरोपी बाहर आने का इशारा करने लगे और उसका छोटा भाई, जो जिला कचहरी में वकील है, उसे भी इशारा करने लगे। जब उसने बाहर आकर कहा कि इशारे क्यों कर रहे तो आरोपी बदतमीजी करने लगे। आरोपी उसके बड़े भाई के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उसकी टी शर्ट तक फाड़ दी। पुलिस ने मौका संभाला। कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी दो-तीन मुकदमे दायर हैं। इससे पहले दूसरे पक्ष से अजय कुमार निवासी गांव भरमाड़ डाकखाना भलौण तहसील बंगाणा ने शिकायत में बताया कि आरोपी नितिन परमार (वकील) ने उसके बेटे अर्जुन को थप्पड़ मारा। नितिन परमार के साथ उसके दो भाइयों ने भी उसके बेटे के साथ मारपीट करना शुरु कर दी। बीच बचाव करते हुए अपने बेटे को छुड़वाने का प्रयास किया तो तीनों आरोपियों ने उसपर भी हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें