फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सिलिंडरों की कमी के बावजूद मंदिर न्यास के लंगर पर नहीं पड़ा असर

Fri, 13 Mar 2026 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। एलपीजी सिलिंडरों की कमी और 25 दिन के बाद ही सिलिंडर भरवाने की प्रक्रिया के चलते इन दिनों आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पर लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे, जिससे घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि इन परिस्थितियों के बावजूद चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा चलाए जा रहे लंगर पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ा। मंदिर न्यास के पास लगभग 60 से 70 व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद रहता है, जिसके चलते लंगर की व्यवस्था लगातार सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लंगर में प्रतिदिन केवल दो से तीन सिलिंडरों का ही उपयोग होता है। पर्याप्त भंडार होने के कारण सिलिंडरों की मौजूदा कमी का असर यहां की रसोई व्यवस्था पर नहीं पड़ा है। श्रद्धालुओं को लगातार लंगर का प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है। मंदिर न्यास का कहना है कि श्रद्धालुओं की सेवा को ध्यान में रखते हुए गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक पहले से ही रखा जाता है ताकि किसी भी स्थिति में लंगर व्यवस्था प्रभावित न हो।

बताते चलें कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्र भी शुरू हो रहे हैं जिसके चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है और बड़ी संख्या में लोग लंगर का प्रसाद ग्रहण करते हैं। ऐसे में मंदिर न्यास द्वारा पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें