फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपनिदेशक ने किया बुधान स्कूल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान का वार्षिक निरीक्षण उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमपाल धीमान की ओर से किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षणिक कार्यों, खेल गतिविधियों और विद्यालय के रिकॉर्ड संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। सभी कक्षाओं में स्वयं जाकर विद्यार्थियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों की ओर से करवाया गया।
विज्ञापन

लगभग छह घंटे चले इस वार्षिक निरीक्षण में विद्यालय का कार्य और बच्चों का प्रदर्शन सही पाया गया। उपनिदेशक ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बच्चों को शिक्षा दें और सरकार की शिक्षा संबंधी नीतियों को लागू करने की कोशिश करें। विद्यालय के कुशल कार्य संचालन के लिए उन्होंने प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर और सभी स्टाफ सदस्यों की भी प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया । उपनिदेशक के साथ निरीक्षण टीम में बलवंत सिंह प्रवक्ता और रेवती रमन, बलविंदर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें