फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उत्कृष्ट कार्य करने पर उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को किया सम्मानित

Fri, 10 Apr 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रिकॉर्ड समय में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह का निर्माण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता का प्रमाण है।
विज्ञापन

उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य अभियंता रोहित दूबे, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा, सहायक अभियंता आशीष चौधरी, वास्तुकार राजदीप अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता सुरजीत कटवाल तथा कार्य को अमलीजामा पहनाने वाले इकबाल को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में पेयजल एवं सिंचाई से संबंधित लगभग 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर हैं।
एडीबी के तहत जिले में 135 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से 7 पूर्ण हो चुकी हैं जबकि शेष को इसी वर्ष पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बिभौर साहिब से पोलियां बीत तक लगभग 175 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें