फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रैक्टिकल भत्ते को 1000 रुपये करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक से मिला विज्ञान अध्यापक संघ
विज्ञापन

प्रिंसिपल सूची जल्द जारी करने की वकालत
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा की अध्यक्षता में मांगों के समर्थन में उनसे मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम उनकी जीत पर उनको हिमाचल प्रदेश साइंस मास्टर एसोसिएशन ऊना की तरफ से बधाई दी। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से सत्र के शुरू में स्थानांतरण के लिए गए निर्णय का स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा एवं अन्य पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष विज्ञान अध्यापकों के प्रैक्टिकल भत्ते को 150 से बढ़ाकर 1000 करने, सेवानिवृत्त होने के बाद दोबारा नौकरी न देने, टीजीटी से लेक्चर, टीजीटी से हेडमास्टर एवं मुख्याध्यापक से प्रिंसिपल की सूची को जल्द जारी करने, ट्रांसफर के लिए 30 किलोमीटर दूरी से घटाकर 15 किलोमीटर करने की मांग उठाई। इसके अलावा अनुबंध कर्मचारियों को डेट ऑफ ज्वाइनिंग से वरिष्ठता देना व अनुबंध कर्मचारियों को सितंबर और मार्च में नियमित करने सहित अन्य मांगें भी उठाई गईं। विधायक ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और इन्हें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा, वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह मनकोटिया, उप प्रधान सतीश कुमार, धर्मवीर विशिष्ट, तेजिंद्र सिंह, कुलदीप राय चंदेल, हरदीप कुमार, संघ के सचिव अनिल कुमार, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रणजीत सिंह रंजू, जिला प्रेस सचिव अश्विनी सैनी, कोषाध्यक्ष जोगिंद्र पाल कौशल, सह सचिव राजीव जसवाल, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें