फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल की खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। समाजसेवी संस्था नंगल लोक मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से मोर्चे के अध्यक्ष रघुवीर सिंह दर्शी के नेतृत्व में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन नंगल नगर कौंसिल के चेयरमैन को सौंपा गया। मोर्चे के अध्यक्ष रघुवीर सिंह दर्शी ने कहा कि नंगल की खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने, बाबा ऊधो मंदिर से शिवालिक कॉलेज तक सड़क के दोनों और जालियां लगाने और नंगल के फोकल प्वाइंट में चरमराई सीवरेज व्यवस्था सुधारना उनकी मुख्य मांगें हैं। कहा कि यहां शहर की समस्त सड़कों में पड़े गहरे गड्ढों के कारण प्रतिदिन लोग हादसों का शिकार होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं नंगल के बाबा ऊधो मंदिर से लेकर शिवालिक कॉलेज तक रात के समय जंगली जानवरों के कारण होने वाले हादसों में कई लोग मौत का ग्रास बन चुके हैं। इसी कारण उक्त मार्ग के दोनों और जालियां लगाने की मांग की गई है ताकि जंगल जानवर सड़क की बीचों बीच ना आ पाए।
विज्ञापन

नगर कौंसिल के चेयरमैन संजय साहनी ने कहा कि सड़कों का पैचवर्क मौसम साफ होते ही करवाया जाएगा। जबकि शहर की सभी सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का कार्य सितंबर में होगा। सड़क के दोनों ओर जालियां लगाने का प्रस्ताव भी नगर कौंसिल की बैठक में पारित करवा लिया जाएगा। इस मौके पर सुरजीत सिंह, तरसेम अजौली, राजेश कुमार, हरनेक सिंह, बलवीर सिंह, शिव राणा और विशाल इत्यादि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें