फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व नियुक्त अध्यापकों को टेट से छूट देने की मांग

Wed, 24 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। प्राथमिक शिक्षक संघ हरोली की वर्चुअल मीटिंग मंगलवार को खंड प्रधान विजय बैंस की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रधान संदेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सरकार से मांग की गई कि जो अध्यापक 2011 से पूर्व नियुक्त हैं, उनको टेट से विशेष छूट दी जाए। इसके अतिरिक्त बैठक में सरकार द्वारा 23 सितंबर 2025 को जारी क्लस्टर सिस्टम की अधिसूचना का विरोध किया गया। संघ के सदस्यों ने कहा कि यह अधिसूचना शिक्षा और शिक्षकों के हितों के खिलाफ है, सरकार इसे जल्द वापस ले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्राथमिक स्तर की अंडर-12 खेल को शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इसका कोई कैलेंडर जारी नहीं हुआ। सरकार से मांग है कि खेल को दोबारा जल्द शुरू किया जाए। इसके अतिरिक्त अध्यापकों के लाखों रुपयों के लंबित मेडिकल बिलों के लिए जल्द बजट जारी करने, बकाया डीए किस्तों को जारी करने की मांग उठाई गई। बैठक में महासचिव सोहनलाल, वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेश कुमार, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, राज्य कार्यकारिणी से संजय कुमार, अशोक कुमार, महिला विंग संयोगिता चंदेल, सोनिया सहित अन्य अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें