फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चौकीमन्यार कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

Sun, 09 Aug 2026 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्रवासियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान में महाविद्यालय जिस भवन में संचालित हो रहा है, वह पहले शिक्षा विभाग के अधीन सरकारी विद्यालय के रूप में इस्तेमाल होता था। बाद में इस भवन को महाविद्यालय के लिए हस्तांतरित किया गया। महाविद्यालय का संचालन शुरू होने के बावजूद अभी तक परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के प्रधान तिलक राज सहानी, ग्राम पंचायत बैरियां के प्रधान अपूर्व ठाकुर सहित ग्रामीणों किशोरी लाल, अमर चंद, राज कुमार, राजेश कुमार व अन्य ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। प्राचार्य बलविंद्र राणा ने बताया कि महाविद्यालय का नया भवन अभी निर्माणाधीन है और फिलहाल कॉलेज का संचालन स्कूल के भवन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को जल्द ही सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की दिशा में उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें