ऊना। शनिवार को रेल यात्रियों को ट्रेनों की देरी से परेशानी झेलनी पड़ी। अंबाला से कटरा के बीच चलने वाली पंजाब-हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन करीब 57 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। अधिकारियों के अनुसार ट्रेन दिल्ली से ही दूसरी गाड़ी को पास देने के कारण देरी से चल रही थी। इसी वजह से इसका असर आगे के स्टेशनों पर भी पड़ा और ट्रेन ऊना पहुंचते-पहुंचते करीब एक घंटे लेट हो गई। इसके अलावा हरिद्वार से अंब-अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन भी 17 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। दोनों ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।