फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कैशलेस की मेडिकल मांग मंजूर, कई यूनियनें भारतीय मजदूर संघ में शामिल

Tue, 19 May 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने की घोषणा, नंगल में आयोजित कार्यक्रम में हुआ स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीनंगल (ऊना)। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीबीएमबी कर्मचारियों की वर्षों पुरानी कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग को मंजूरी देने की घोषणा की है। यह मांग भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन कुमार के प्रयासों से पूरी हुई। कैशलेस मेडिकल पॉलिसी लागू होने की घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
इसी उपलक्ष्य में नंगल के पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर हाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीबीएमबी पावर विंग के दो कर्मचारी संगठनों भाखड़ा पावर कर्मचारी यूनियन (इंटक) और भाखड़ा व्यास कर्मचारी यूनियन (इंटक) ने भारतीय मजदूर संघ में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सदस्यों का केसरी पटके पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े नेताओं ने कहा कि कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग पूरी होने के बाद उन्होंने भारतीय मजदूर संघ में शामिल होने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ पंजाब एवं चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें