फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जनशताब्दी पकड़ने के लिए हमीरपुर से ऊना बस चलाने की मांग

Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 4:50 बजे दिल्ली रवाना होती है ट्रेन, ज्ञापन देने के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। ऊना से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए हमीरपुर, बंगाणा और कुटलैहड़ क्षेत्र के लोगों ने तड़के बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हमीरपुर से ऐसी बस चलाई जाए, जो सुबह 4:40 बजे तक ऊना रेलवे स्टेशन पहुंच जाए। इससे यात्रियों को महंगी टैक्सियों और निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
राजेश कुमार, सोमा देवी, राजिंद्र सिंह, देव राम और कुलवंत ने बताया कि जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 4:50 बजे ऊना से दिल्ली के लिए रवाना होती है। ऐसे में हमीरपुर, बंगाणा, कुटलैहड़, थानाकलां और धनेटा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समय पर स्टेशन पहुंचने में परेशानी होती है। कई यात्रियों को रात में ही घर से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, स्थानीय विधायक और पूर्व विधायक को कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद मांग पूरी नहीं हुई। लोगों ने प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन से तड़के विशेष बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें