फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने पर मंथन

Mon, 27 Jul 2026 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। ग्राम पंचायत भंजाल अपर की नवगठित पंचायत की पहली बैठक प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने, नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान चलाने, घर-घर कूड़ा संग्रह व्यवस्था मजबूत करने, पशुओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने और पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में घरेलू हिंसा, आपसी विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान, परिवारों की केवाईसी समय पर करवाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किरण कुमारी, आरती देवी, राज कुमारी, प्रधान राजेश कुमार और उपप्रधान जगमोहन सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें