फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा देहलां

विज्ञापन
देहलां में नगर र्कीतन में मौजूद संगत।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संगत को गुरु गोबिंद सिंह के इतिहास से अवगत करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन का आयोजन शुक्रवार को देहलां में श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया तथा पंज प्यारों की अगुवाई में संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ स्वागत किया गया तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी पर पुष्प वर्षा की गई। इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन

नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा गिडगिडा साहिब पहुंचा, जहां गुरुद्वारा साहिब के समूह सेवादारों की ओर से संगत के लिए चाय-पकोड़ों का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी की ओर से पंज प्यारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


लाल दास स्पोर्ट्स क्लब के अमरेल सिंह एवं अन्य सेवादारों की ओर से भी लंगर की सेवा निभाई गई। श्रद्धालु संगत ने विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया। भाई जसवंत सिंह के जत्थे ने कीर्तन दरबार सजाया। वहीं, बाबा सुरिंद्र सिंह तथा बाबा तिरलोक सिंह के जत्थों ने संगत को गुरु गोबिंद सिंह के इतिहास से अवगत करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें