फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते टक्का गांव की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला को सांस में दिक्कत के अलावा किडनी रोग भी था। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का ग्राफ बढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टक्का गांव की 72 वर्षीय महिला 20 नवंबर को सांस की दिक्कत के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंची थी। रैपिड एंटीजन टेस्ट में बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिस पर उसे डीसीएचसी हरोली रेफर किया गया। हरोली से बुजुर्ग महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां दस दिनों तक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला ने बीते सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौत के बाद कोविड नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें