फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार से पहले बंद हो गईं नन्हीं परी की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अपनी आंखों का उपचार करवाने के लिए जा रही 11 वर्षीय नन्हीं परी शिवानी की आंखें इलाज से पहले ही दर्दनाक हादसे से हमेशा के लिए बंद हो गई। दुखद सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा दिया।
विज्ञापन

हादसे में नन्हीं पोती को जान से ज्यादा चाहने वाली दादी पवना कुमारी की भी असमय दुखद मौत हो गई। गौरतलब है कि रक्कड़ में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में दादी-पोती की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मृतका बच्ची की मां भी घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि शिवानी अपनी दादी पवना कुमारी और मां मोनिका के साथ अपनी आंखों के उपचार के लिए रक्कड़ कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से शिवानी और उसकी दादी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उसकी मां मोनिका भी घायल हो गई। हादसे के बाद दादी-पोती की एक साथ अर्थियां उठने से बहडाला गांव शोक में डूब गया। आसपास के गांवों में भी दर्दनाक हादसे से शोक की लहर दौड़ गई।
पीड़ित परिवार के रिश्तेदार रवि ने बताया कि शिवानी छठी की छात्रा थी। उसका एक भाई नौवीं में पढ़ता है। बच्ची के पिता पेशे से ड्राइवर हैं जबकि माता गृहिणी हैं। शिवानी के स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि शिवानी होनहार छात्रा थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ हर गतिविधियों में हिस्सा लेती थी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में विद्यालय में भी दुख का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें