फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रिपोह मिसरां में 11 वर्षीय मासूम की मौत, सर्पदंश की आशंका

Mon, 27 Jul 2026 11:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत रिपोह मिसरां में रविवार तड़के 11 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि सर्पदंश की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान वरुण कुमार (11) पुत्र संजीव कुमार निवासी रिपोह मिसरां के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब चार बजे वरुण बाथरूम जाने के लिए उठा था। उसने घर के दरवाजे पर सांप दिखाई देने की बात कही।
कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सर्पदंश की आशंका पर परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वरुण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। पिता पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वरुण मिलनसार और चंचल स्वभाव का था। परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें