फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल डैम से मृत जंगली सुअर को निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल डैम के पीछे बनी झील में शुक्रवार को एक मृत जंगली सुअर मिला है। नंगल डैम के गेटों से होते हुए मृत जंगली सुअर का शव डैम तक आ पंहुचा। इसकी जानकारी जंगली जीव सुरक्षा विभाग को दी गई। मौके पर पंहुची जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत सुअर को बाहर निकाला। इसके लिए कम से कम दो घंटों का समय लग गया। विभाग की टीम ने इसे दफना दिया है। सुअर को नंगल डैम से निकालने के लिए विभाग के तीन कर्मचारी पुल से नीचे उतरे। इतनी खतरे वाली जगह होने के बावजूद उनके पास सुरक्षा के कोई उपकरण भी नहीं थे। अब यह सवाल उठ रहा है कि अगर इन कर्मचारियों को कुछ हो जाता तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होता। इस मामले में जंगली जीव सुरक्षा विभाग और नंगल डैम के अधिकारियों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें