फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संघनेई में तैयार होगी 20 लाख की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक राकेश कालिया ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने शुक्रवार को संघनई के काला पंगा में बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया। इस सड़क पर लगभग 19.50 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की सरकार है। प्रदेश के हर कोने में विकास हो रहा है। हिमाचल की सुक्खू सरकार हर गारंटी को पूरा कर रही है। हिमाचल के विकास में धन की कोई कमी नहीं रहेगी। राकेश कालिया ने कहा कि अधिकारी भी काम को ही पूजा मानकर आगे बढ़ें और जनता को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंद्र कंवर, नरेश ठाकुर प्रधान कांग्रेस कमेटी, उपदेश चौधरी पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य अनिल डडवाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरगोबिंद कौशल, एसडीओ दिनेश जसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें