फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निक्कू नंगल के तालाब में मरी मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मत्सय विभाग ने पानी गंदा होने व ऑक्सीजन की कमी होना बताया वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल के निक्कू नंगल के तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। मत्सय विभाग नंगल की वरिष्ठ अधिकारी अमनदीप कौर ने भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में मछलियों के मरने का कारण तालाब के पानी का गंदा होना और ऑक्सीजन की कम मात्रा बताया।
विज्ञापन

फिलहाल विभाग की ओर से तालाब के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार मछलियों के मारने का सिलसिला वीरवार से शुरू हुआ था लेकिन शुक्रवार सुबह होते-होते पूरे तालाब में मरी मछलियों के ढेर लग गए। यह मामला एसडीएम नंगल सचिन पाठक के ध्यान में लाया गया और एसडीएम सचिन पाठक की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने मौके पर मत्सय विभाग की टीम को भेजा। निक्कू नंगल पंचायत की ओर से पांच वर्षों के लिए इस तालाब को डेढ़ लाख रुपये में ठेके पर दिया था। बीते चार वर्ष ठीक रहे लेकिन अंतिम वर्ष में ठेका लेने वालों का नुकसान हो गया। मत्सय पालन विभाग की वरिष्ठ अधिकारी अमनदीप कौर ने कहा कि बरसात का मौसम होने के कारण तालाबों का पानी गंदा हो जाता है और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। हो सकता है कि मछलियों के मरने का कारण यही रहा हो। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। एसडीएम नंगल सचिन पाठक से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मछलियों के मरने के मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें