फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोगा में कुएं से मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत गांव पंडोगा स्थित बैरियर के समीप कुएं में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। क्षेत्र में व्यक्ति का शव मिलने से लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान कुंदन लाल (55) पुत्र भगत राम निवासी अपर पंडोगा के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी व्यक्ति के मौत के कारणों का कुछ भी पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार कुंदन लाल पिछले कल दोपहर को खेतों में रखवाली करने के लिए गया था लेकिन वह घर वापस नहीं आया। जिसके बाद उसके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव कुएं से मिला।
विज्ञापन

डीएसपी हरोली धनराज ने मौके का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। डीएसपी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। हालांकि उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ की थी तो क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से परेशान था और उसे कोई बीमारी भी थी। वहीं, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें