बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की अंबेहड़ा पंचायत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर चीड़ के पेड़ से लटका हुआ मिला है। प्रारंभिक जांच में फंदा लगाने का अंदेशा है। मृतक की पहचान कर्ण चौहान (29) पुत्र रघुबीर सिंह निवासी अंबेहड़ा तहसील बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी छोड़ गया है। अचानक हुई संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। युवक ने घर पर दो ट्रैक्टर रखे थे और खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी का कहना है कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है। संवाद