फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के बड़ोह गांव में रह रहे एक व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। वह वीरवार रात्रि खाना खाकर बिस्तर पर लेटा और सुबह मृत अवस्था में मिला। मृतक का न तो कोई स्थाई पता है और न उसके परिजनों की किसी के पास कोई जानकारी है। गगरेट पुलिस ने अज्ञात कारणों से मौत के तहत मामला दर्ज कर शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़ोह के एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी गगरेट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में पाया कि मृतक के शरीर पर किसी चोट आदि का कोई निशान नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का नाम राधे था और उसकी आयु करीब 60 वर्ष के करीब थी। पुलिस जांच में पता चला कि राधे पिछले लंबे अरसे से बड़ोह गांव में ही रह रहा था। मेहनत मजदूरी करता था। वीरवार को वह गांव में ही किसी के घर आया और खाना खाकर खेतों में काम करने चला गया। रात करीब नौ बजे वह फिर उनके घर आया और खाना खाकर वहीं सो गया। शुक्रवार सुबह वह मृत अवस्था में बिस्तर पर पाया गया। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उसके स्थाई पते और परिजनों का कुछ पता नहीं चला। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा। बहरहाल बड़ोह गांव के निवासी ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें