फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कमरे में घुसकर युवती से मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना हरोली के तहत बाथू में किराये के कमरे में रहने वाली युवती पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के कमरे में घुसकर युवती के साथ हाथापाई की। पुलिस ने युवती की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार गगरेट क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह बाथू में स्थित एक शिक्षण संस्थान से बी-फार्मेसी कर रही है। कहा कि करीब एक साल पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हुई। वह युवक भी गगरेट क्षेत्र का रहने वाला है। कहा कि आरोपी फोन पर उसके साथ गाली गलौज करता था। इससे तंग आकर इसने अक्तूबर 2023 से आरोपी युवक से बातचीत बंद कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि बीते वीरवार शाम को आरोपी युवक ने उसे फोन किया और धमकी दी कि वह उसे छोड़ेगा नहीं। युवती ने बताया कि आरोपी देर शाम उसके कमरे के बाहर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। जब दरवाजा नहीं खुला तो आरोपी खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर आ गया और उसके साथ मारपीट की। कहा कि इस हमले में आरोपी के एक दोस्त ने भी उसका साथ दिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें