फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जंगल में पेड़ से लटका मिला 24 साल के युवक का शव

Fri, 17 Mar 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। जोल से तलमेहड़ा के मध्य जंगल में शुक्रवार को 24 साल के युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामगढ़ धार रेंज क्षेत्र के तहत ध्यूंसर जंगल के वन रक्षक ब्रजेश राणा हर दिन की तरह ड्यूटी निभाते हुए जंगल की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने पेड़ से युवक का शव लटके देखा। उन्होंने सूचना तुरंत खरयालता पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल, जोल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सहित टीम सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर एक पीठू बैग, सफेद रंग की जैकेट, दो ठंडे की छोटी बोतलें, एक शराब की खाली बोतल, खाली गिलास, खुली नमकीन का पैकेट, एक प्लास्टिक की पुरानी बाल्टी मौके पर मिली। सड़क किनारे बाइक भी खड़ा था। पीठू बैग में कुछ कागजात मिले, इससे युवक की पहचान राहुल कुमार (24) निवासी चुरूडू वार्ड दो अंब के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राहुल की दो बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी है दूसरी अभी अविवाहित है। राहुल विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार राहुल सुबह ही घर से निकला था। पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल का कहना है कि परिजनों को मौके पर बुलाया गया है। सभी पहलुओं को लेकर जांच जारी है। फिलहाल मौत के कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें