फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 27 वर्षीय प्रवासी युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 08 Jul 2024 03:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी, मृतक रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर मिक्सचर मशीन पर था ऑपरेटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक(ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत पिरथीपुर गुरा दी बड़ के पास एक 27 वर्षीय प्रवासी युवक का पेड़ से लटका शव मिला है। शनिवार देर शाम प्रवासी अमरेश कुमार आदिगोपालपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार का स्थाई निवासी है। वर्तमान में यह पिरथीपुर में कामकाज के सिलसिले में रहता था। जानकारी के अनुसार मृतक रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर मिक्सचर मशीन पर ऑपरेटर था। शनिवार देर शाम आठ बजे पुलिस चौकी दौलतपुर चौक को जानकारी मिली कि पिरथीपुर गुरा दी बड़ के पास शहतूत के पेड़ के साथ किसी युवक का शव लटक रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। इस संबंधी पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक अमरेश कुमार के परिजनों को सूचित कर दिया है, जबकि आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें