फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसडी कैंटीन के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा : कौशल

Mon, 08 Jul 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नजदीकी कोटला कलां लोअर के निवासी मनोज कुमार कौशल ने सैनिकों को ठगी का शिकार बनाने के लिए सीएसडी कैंटीन के नाम पर जिला में चल रहे फर्जीवाड़े पर एक बार फिर प्रशासन को आगाह किया है। एक वर्ष पूर्व दी गई शिकायत पर धरातल पर कोई भी उचित कार्रवाई न होने पर उन्होंने दूसरी शिकायत प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन

इस संबंध में उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में उन्होंने सीएसडी कैंटीन के नाम का बोर्ड का चस्पा कर सैनिकों को गुमराह करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सेना के खुफिया विभाग से सेवानिवृत्त मनोज कौशल ने बताया कि सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिक को आई कार्ड के गलत उपयोग और उनको लूटने वालों पर प्रशासन कोई उचित कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। एक वर्ष पूर्व 2023 के मई माह में उपायुक्त ऊना को एक शिकायत सौंपकर जिला में यहां-वहां सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों से लूट करने के लिए सस्ते सामान का लालच देकर लूट किए जाने संबंधी अवगत करवाया। निसंदेह प्रशासन ने एक वर्ष पूर्व जिला सैनिक कल्याण ऑफिसर को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश तो दिए, लेकिन धरातल पर कुछ परिणाम देखने को नहीं मिला। ज्यादातर फौजी इन फर्जी दुकानदारों के शिकार बन रहे हैं।
हाल ही में अंब क्षेत्र में भी ऐसा मामला सामने आया, जहां एक फौजी को सैनिक कैंटीन से सामान के नाम पर लूट लिया गया, इसलिए प्रशासन से निवेदन है कि जिसने भी सीएसडी के नाम पर फर्जी डीलरों के बोर्ड चस्पा कर रखे हैं, उनकी जांच-पड़ताल कर इस फर्जीवाड़े को बंद किया जाए। उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई भी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें