DCCC Pirnigah Dinottifai due to low corona cases
ऊना। कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने जिला कोविड केयर सेंटर पीरनिगाह को बंद कर दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना को वापस ले लिया है। अब जिला में डीसीसीसी खड्ड और डीसीएचसी हरोली ही कार्यान्वित हैं। यहां पर कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
इस समय डीसीसीसी खड्ड में पांच कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा डीसीएचसी हरोली में केवल आठ मरीज हैं। बिना लक्षणों वाले संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। ऐसे में अधिकतर संक्रमित घर में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जिले में इस समय 83 मामले सक्रिय हैं। अब तक 2,834 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
42 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि डीसीसीसी पीरनिगाह को डिनॉटिफाई कर दिया है। पालकवाह में काम चल रहा है। जल्द यहां डीसीएचसी शिफ्ट होगा।