फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रावण अष्टमी मेले में अव्यवस्था पर डीसी सख्त, दुकानों के पीछे बने रास्ते होंगे बंद

Tue, 18 Aug 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले के पांचवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंदिर क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर मेले की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामने आई समस्याओं का कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, एसपी अजय राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में सामने आया कि कुछ दुकानों के भीतर से मंदिर की ओर जाने के लिए अंदरूनी सीढ़ियां और रास्ते बनाए गए हैं। इन रास्तों के माध्यम से लोग सीधे मंदिर परिसर की ओर प्रवेश कर रहे थे। प्रशासन ने रविवार को हुई अव्यवस्था के पीछे इसे भी एक प्रमुख कारण माना है। उपायुक्त जतिन लाल ने एसडीएम अंब पारस अग्रवाल को निर्देश दिए कि ऐसी सभी दुकानों और संबंधित ब्लॉकों को तत्काल सील कर बंद किया जाए ताकि अनधिकृत रास्तों से होने वाली आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इसके अलावा मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए गेट नंबर 1 और 2 से श्रद्धालुओं को जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रविवार को जिस तरह की स्थिति बनी, वह दोबारा सामने नहीं आनी चाहिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की ओर से प्राप्त शिकायतों और निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों के आधार पर ये तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन



सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी
मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला लिया है। प्रशासन के अनुसार मंगलवार से दो अतिरिक्त डीएसपी सहित अन्य पुलिस कर्मी ड्यूटी संभालेंगे। ये अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में भीड़ और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें