फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीसी-एसपी ने बाजार से हटवाया अतिक्रमण, उठाए प्रभावी कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने किया ऊना के पुराने बाजार का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नववर्ष के पहले दिन उपायुक्त जतिन लाल ने पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ ऊना के पुराने बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में उत्पन्न समस्याओं का जायजा लिया और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की। दरअसल नववर्ष के उपलक्ष्य में ऊना के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दी गई छूट और सेल के कारण बाजार में बीते एक-दो दिन से भारी भीड़ उमड़ रही थी। ऐसे में विक्रेताओं की ओर से दुकानों के आगे अतिक्रमण, रेहड़ियां लगाने और अस्थायी व्यापारिक ढांचे खड़े करने से यातायात बाधित हो रहा था। इसके साथ ही आम जनता को भी आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इससे आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता भी प्रभावित हो रही थी। लोगों को हो रही इन समस्याओं का समाधान करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने स्वयं प्रशासनिक अमले के साथ बाजार का दौरा किया और स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बॉक्स
अनुमति पर्चियों को जांचा
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विक्रेताओं के लाइसेंस और नगर परिषद की ओर से जारी अनुमति पर्चियों की जांच की। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले विक्रेताओं की रेहड़ियों को मुख्य मार्ग से हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में ऐसी बिक्री गतिविधियों को खुले और व्यवस्थित स्थानों पर आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बाजार की व्यवस्था बेहतर बनी रहे। बीते दिन प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अनधिकृत व्यापारिक गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। मिनी सचिवालय से गलुआ चौक और मिनी सचिवालय से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तक के क्षेत्र को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें