फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीसी ने आईएएस की यात्रा को विद्यार्थियों के साथ किया साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। विद्यार्थियों को प्रशासन की वास्तविक कार्यप्रणाली समझाने के लिए उपायुक्त कार्यालय ऊना का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। 31 विद्यार्थियों ने एमआईएससी शाखा, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ एवं राजस्व शाखा सहित विभिन्न विभागों का भ्रमण कर कार्यों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। भ्रमण का समापन उपायुक्त जतिन लाल के साथ एक संवादात्मक बैठक के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने अपने जीवन संघर्ष, अनुभव और सिविल सेवा परीक्षा में सफलता की यात्रा साझा की। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक रंजना, रजनी बाला एवं नवदीप उपस्थित रहे और उनका मार्गदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक सुमेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रबंधन समग्र और अनुभवात्मक शिक्षा में विश्वास करता है। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और उन्हें जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें