फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खानपुर, फतेहपुर और घालूवाल में अवैध खनन के खिलाफ डीसी ने दी दबिश

Sun, 04 Aug 2024 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने खुद शुक्रवार की देर रात खानपुर, फतेहपुर और घालूवाल में दबिश दी। रात 12 से दो बजे तक चली इस कार्रवाई में उन्होंने खानपुर में पकड़े गए अवैध खनन के दो मामलों में एफआईआर के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने वाहनों की चेकिंग भी की। उनके साथ एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, पुलिस उपनिरीक्षक मैहतपुर सौरभ ठाकुर और खनन निरीक्षक पंकज कुमार भी मौजूद रहे। ध्यान रहे कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बीते कल ऊना में आयोजित बैठक में अधिकारियों को अवैध खनन पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इन निर्देशों की अनुपालना में ऊना जिला प्रशासन अवैध खनन पर कड़े तेवरों के साथ निगरानी और रोकथाम में जुटा है। उपायुक्त ने कहा कि ऊना जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के साथ अवैध भंडारण करने वाले मालिकों पर भी एफआईआर दर्ज की जाएंगी।
अवैध खनन भंडारण पर एफआईआर के निर्देश
उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात खानपुर में पकड़े गए अवैध खनन भंडारण के दो मामलों में एफआईआर के निर्देश दिए हैं। इससे पहले फतेहपुर और उदयपुर में भी माइनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन भंडारण के मामलों में 4 एफआईआर दर्ज कराई हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खनन और पर्यावरण अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अवैध खनन के लिए प्रयोग किए जा रहे वाहन व मशीनरी को भी जब्त किया जाएगा। सभी एसडीएम और संबंधित विभागों को अवैध खनन पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें