फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीसी ने 12 गाइड्स को प्रदान किए राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र

Sun, 08 Nov 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने जिले की 12 गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार के प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ सेवा भाव विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने गाइड्स को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज और देश के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में जिला मुख्य आयुक्त एवं उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, जिला सचिव पवन कुमार, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सोनू कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) मोनिका राणा, रेंजर कमिश्नर शिवानी देवी तथा गाइड कैप्टन पवन कुमारी पटियाल और रामदेई उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों एवं गाइड कैप्टन ने भी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें