फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दौरे से जुड़ी तैयारियों का डीसी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गगरेट और चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के प्रस्तावित एक दिवसीय दौरे की तैयारियों का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में सुरक्षा और सभा स्थल पर चल रहीं तैयारियों की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ विधायक राजेश ठाकुर और विधायक बलबीर सिंह भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर दो अप्रैल को गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसके बाद दोपहर 2:30 बजे लोहारली शिव मंदिर में गगरेट विधानसभा क्षेत्र से की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद जनसभा करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सायं 4:40 बजे रावमापा गुगलैहड़ से वापस शिमला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें