फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदनी ने यूपीएससी परीक्षा पास करने का लिया प्रण, उपायुक्त ने अपनी कुर्सी में बिठाकर किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
उपायुक्त सुनंदनी को अपनी कुर्सी में बिठाते हुए।
विज्ञापन
ऊना। डाइट देहलां में डीसी राघव शर्मा और एडीसी अमित कुमार शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के टिप्स दिए। इस अवसर पर छात्रा सुनंदनी ने यूपीएससी परीक्षा पास करने का प्रण लिया। सुनंदनी को प्रोत्साहित करने के लिए डीसी ने उसे अपनी कुर्सी पर बिठाया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन तथा प्रेरणा आवश्यक है। डाइट देहलां के मेधावी विद्यार्थियों के साथ उपायुक्त ने परीक्षा के संबंध में लगभग एक घंटे तक चर्चा की। उनके सवालों के जवाब भी दिए। जिलाधीश ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में सफलता के लिए पूरी तैयारी के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनका युवा आईएएस अधिकारियों से साथ संवाद करवाया जाएगा ताकि उनके अनुभवों से वे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। जीवन में असफल होने पर भी कभी निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के उम्मीदवारों के लिए बीआरसी भवन में लाइब्रेरी स्थापित करना विचाराधीन है।
डीसी ने कहा कि आईएएस परीक्षा पास करना ही जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं होता है। नौकरी में आने के बाद भी बहुत सी चुनौतियां आती हैं। इनका कदम-कदम पर सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस दौरान वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी तथा अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने भी विचार साझा किए। इससे पहले डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने उपायुक्त राघव शर्मा का विद्यार्थियों को समय देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को डाइट देहलां में बच्चों और अभिभावकों के साथ एक बार फिर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता विवेक दत्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें