फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीसी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

विज्ञापन
उपायुक्त जतिन लाल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलातेे हुए।स्
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को मिनी सचिवालय ऊना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें सदैव राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समर्पित रहना चाहिए। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र निर्माण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया और विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को साकार किया। वहीं इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ निश्चय और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनकी दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपायुक्त ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के आदर्श हमें देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें