गवर्नमेंट कॉलेज दौलतपुर चौक और आईबीएम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान स्टाफ व अन्य। स्रोत सं
- फोटो : ramban news
विद्यार्थियों को मिलेगा ऑनलाइन और ऑफलाइन तकनीकी प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक और विश्वप्रसिद्ध आईटी कंपनी आईबीएम के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा तथा अन्य आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में दक्ष बनाना है।
इस पहल के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे उद्योग की मांग के अनुरूप व्यावहारिक अनुभव और उन्नत तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा, डॉ. रमन, डॉ. लीना शर्मा, राज कुमार ठाकुर सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह समझौता कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर साबित होगा।
कॉलेज प्रशासन ने आईबीएम टीम का आभार व्यक्त करते हुए इसे डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।