फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीएवी स्कूल लठियाणी में मनाया दशहरा, स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छोत्सव एवं विजयादशमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद अध्यापक प्रमुख सुमन सैनी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलवाया। स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दशहरा समारोह के अंतर्गत रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने भगवान राम, रावण, लक्ष्मण, सीता आदि की भूमिकाएं निभाईं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों में हलवा भी वितरित किया। विद्यालय की गतिविधियों में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें