थानाकलां (ऊना)। ग्राम पंचायत बुड़वार में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने सम्माननीय वरिष्ठ नागरिकों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र ऊना के समन्वयक प्रदीप कुमार, कैप्टन प्रीतम डढवाल, ग्राम प्रधान रणजीत सिंह सहित भाग सिंह, संजय, रोशन, जगदेव, तरसेम धीमान, कमल धीमान, तेजा सिंह, प्रकाश, ओम प्रकाश, रोशनी देवी, दीपक कुमार, अनुज शर्मा, विशाल, अंश कुमार, निर्मल, पंकज, अभिषेक, अक्ष कौंडल, वंश ठाकुर तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव और समाज में किए गए योगदान को साझा किया। आयोजकों ने कहा कि यह दिवस वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का महत्वपूर्ण अवसर है। जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिलती है।