फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर कटरोली रेलखंड अंतिम मंजूरी की ओर, सीआरएस टीम ने परखी नई लाइन

Sat, 28 Mar 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। कटरोली रेलखंड पर यात्री ट्रेनों के संचालन का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। शुक्रवार को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) उत्तर रेलवे की टीम ने पूरे सेक्शन का निरीक्षण कर नई रेल लाइन को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान ट्रैक, पुलों, मेगा वायडक्ट, सिग्नलिंग सिस्टम सहित सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की गई।
विज्ञापन

इससे पहले इस रेलखंड की क्षमता जांचने के लिए दो इंजनों को करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाकर सफल ट्रायल किया गया था, जिसे परियोजना के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है। डीजल इंजन का ट्रायल पहले ही सफल रहा है जबकि विद्युतीकरण (ओएचई) का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में सीआरएस का यह निरीक्षण अंतिम मंजूरी की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी बन गया है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, सीआरएस टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेगी। सुरक्षा मानकों पर आधारित इस रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद ही रेलखंड को यात्री ट्रेनों के लिए खोला जाएगा। यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी होती हैं तो जल्द ही इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


करीब 10.55 किलोमीटर लंबी इस रेललाइन परियोजना पर 677 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें 7.80 किलोमीटर लंबा मेगा वायडक्ट तैयार किया गया है, जो उत्तर भारत के सबसे लंबे रेल वायडक्ट में शामिल है। इस परियोजना के तहत 301 स्पैन और 302 पियर वाला विशाल ढांचा खड़ा किया गया है। निर्माण कार्य में करीब 16 हजार मीट्रिक टन संरचनात्मक इस्पात और 19 हजार मीट्रिक टन टीएमटी स्टील का उपयोग हुआ है।

परियोजना के अंतर्गत 257 राफ्ट और 45 पाइल फाउंडेशन तैयार किए गए हैं जबकि 302 पियर और पियर कैप की ढलाई पूरी हो चुकी है। 291 इस्पात गार्डरों का सफल प्रक्षेपण और 291 डेक स्लैब की कास्टिंग भी संपन्न हो चुकी है। इसके अलावा 5.40 लाख घनमीटर अर्थवर्क और 9 हजार घनमीटर ब्लैंकेटिंग कार्य पूरा किया गया है तथा 12.25 ट्रैक किलोमीटर का ट्रैक लिंकिंग कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

परियोजना के तहत 3 बड़े पुल, 4 लघु पुल और 2 रोड ओवरब्रिज बनाए गए हैं। करीब 38.37 हेक्टेयर भूमि पर पूरे रेलमार्ग का निर्माण किया गया है। पंजाब के कटरोली में नया रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जहां आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही 16 स्टाफ क्वार्टर भी लगभग तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें