अंब (ऊना)। धुसाड़ा की महिला ने बेटे और बहू पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में डीएसपी अंब को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने डीएसपी अंब को बताया कि उसका बेटा और बहू बेवजह गाली गलौच और मारपीट करते हैं। महिला ने शिकायत में कहा है कि वह हृदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त है। उन्हें जान बचने के लिए एक किराये के मकान में शिफ्ट होना पड़ा था। उनका बेटा उन्हें खर्च भी नहीं देता है।
उनकी मारपीट के कारण उन्हें कुछ दिन अपने भाई के पास भी रहना पड़ा। उनकी गैर हाजरी में बहू ने घर का ताला तोड़ दिया। दो जून को जब वह अंब थाना में शिकायत देकर वापस लौटी तो बहू ने उन पर जूतों की बौछार कर दी। जब वह जान बचाकर भागने लगी तो बहू उनके पीछे दराट लेकर दौड़ी। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 342, 323, 504, 506, 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।