फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के लाभार्थियों का मांगा डाटा

Thu, 02 Jul 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपनिदेशक उच्च शिक्षा ऊना ने जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत लाभार्थी विद्यार्थियों का सत्यापित डाटा निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 सत्रों के लाभार्थियों से संबंधित है। जारी पत्र के अनुसार उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक लाभार्थी छात्र के सत्यापित संपर्क नंबर तथा बैंक खाते का सही विवरण उपलब्ध करवाना अनिवार्य किया गया है।
विभाग ने पूर्व में भेजे गए डाटा में कई प्रकार की त्रुटियां पाए जाने की बात कही है, जिनमें गलत संपर्क नंबर, स्कूल स्टाफ के नंबरों का उपयोग, एक ही नंबर का कई विद्यार्थियों के लिए दर्ज होना तथा डुप्लीकेट संपर्क नंबर शामिल हैं।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि संपर्क नंबर केवल विद्यार्थी या उसके माता-पिता का ही होना चाहिए। किसी भी स्थिति में पड़ोसी, रिश्तेदार अथवा किसी अन्य व्यक्ति का नंबर स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के लिए माता या पिता के साथ संयुक्त बैंक खाते का विवरण देना अनिवार्य होगा।
सभी स्कूलों को बैंक का नाम, शाखा का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड सहित बैंक विवरणों का मूल दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिन लाभार्थियों के वाउचर पहले ही सफलतापूर्वक रिडीम हो चुके हैं, उनके नाम सूची से बाहर रखने को कहा गया है।उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने कहा कि डाटा एकत्रित होने के बाद किसी प्रकार का संशोधन या सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल प्रमुखों को साझा गूगल शीट में जानकारी अपडेट कर उसकी प्रति कार्यालय में तत्काल जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें