फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बरसात से पहले विश्वकर्मा मंदिर के पास पहाड़ी पर लगाया जाए डंगा

Sat, 20 Jan 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मंडी के थनेहडा मुहल्ला में लगी  वार्ड सभा में भाग लेते लोग  संवाद
विज्ञापन
मंडी। थनहेड़ा वार्ड में सड़क-गलियों के किनारे नालियों और डंगों का काम पूरा नहीं हो पाया तो आगामी बरसात में कई लोगों को फिर से बेघर होने की नौबत खड़ी हो जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम मंडी के वार्ड-13 थनेहड़ा की वार्ड सभा में थनेहड़ा मोहल्ले के आपदा प्रभावित लोगों ने यह मुद्दा पार्षद दीपाली जसपाल और अधिकारियों के सामने रखा।
विज्ञापन


टारना मंदिर के प्रांगण में हुई बैठक में लोगों ने बताया कि अगर वार्ड में सड़क और गलियों के साथ नालियों की व्यवस्था होती तो आपदा के दौरान परेशानी नहीं आती। लोगों ने जल शक्ति विभाग के कार्यालय से लेकर केहनवाल रोड तक सड़क किनारे नाली बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि अगर यह व्यवस्था पहले की होती तो विश्वकर्मा मंदिर के ऊपर पहाड़ी नहीं खिसकती और लोगों को बेघर नहीं होना पड़ता। उन्होंने आगामी बरसात से पहले विश्वकर्मा मंदिर के ऊपर पहाड़ी को बचाने के लिए डंगा लगाने की मांग की।


बैठक में वार्ड के रास्तों को चौड़ा कर उन्हें दोपहिया वाहनाें के योग्य बनाने और गलियों में वाहनों के खड़े रहने का भी मुद्दा उठाया। नालियों पर जाले लगाने, बाबडियों और नालियों की सफाई करने, थनहेड़ा मोहल्ले के लिए एंबुलेंस रोड के काम जल्द पूरा करवाने की मांग की। बैठक में वार्ड में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने सहित बीपीएल सूची से परिवारों को हटाने और पात्र परिवारों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर नगर निगम मंडी के कनिष्ठ अभियंता शुभम अत्रि, सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया, जीआईएस वसीम अख्तर, विशाल शर्मा व दीपक शर्मा समेत ग्रामीण शालीग्राम राजू, कविता देवी, नीरज हांडा, महेंद्र पाल, गायत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन








अधिकारियों के बैठक में न आने पर नाराजगी



वार्ड सभा में लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी नहीं पहुंचे। इससे लोग नाराज दिखे। लोगों का कहना था कि वार्ड सभा के दौरान विभागों के अधिकारी भी मौजूद होने चाहिए, ताकि समस्याओं के समाधान में तेजी लाई जा सके और उनकी जवाबदेही हो सके। उधर, थनहेड़ा वार्ड की पार्षद दीपाली जसवाल ने कहा कि बैठक में अधिकांश लोगों की समस्याएं आपदा के दौरान हुए नुकसान को लेकर रहीं। इनके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। वार्ड में 10 सीमेंट और 20 लोहे के बैंच लगाए जाएंगे। सफाई, स्ट्रीट लाइट को लेकर भी लोगों ने समस्याएं रखीं, जिनका समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें