फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक कॉलेज में वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

विज्ञापन
दौलतपुर चौक महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने किया मेधावियों को सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक राकेश कालिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने अध्यक्षता की। कॉलेज स्टाफ ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। राज्य महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य रेणु कालिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कॉलेज में बीवॉक कोर्स शुरू करने और सभागार निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गिद्दा, भंगड़ा, नाटी और स्किट जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में पीटीए प्रधान रेणुका शारदा, उपप्रधान अजय कुमार शर्मा (ज्योति), ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, कैप्टन श्रीराम, कैलाश कुमार, विजय ठाकुर, योगेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें बीए से पलक शर्मा, अंशिका, रितेश, विशाखा, पायल, प्रिया, काजल, अभिषेक, बीकॉम से त्रिशा, मुस्कान, पलक, सिमरन, काजल, निशा, खुशबू, प्रिया, दीक्षा, राहुल, बीएससी से श्रुति, रूहानी, अंजलि, महक, अमनदीप, हिमांशु, अंकित, कनिका, बीएड से मंजीत, सतपाल, सत्या, राकेश, तिलक, रामलाल, राजेश, एनसीसी से निर्मल, नेहा, नितिन, अमनदीप, रोवर-रेंजर से कंचन, शिवानी, पायल, विकास और एनएसएस से मुस्कान, पराग शर्मा, आयुषि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें