फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिवबाड़ी मेले के पहले दिन उमड़ा जनसैलाब, जमकर की खरीदारी

Sun, 26 Apr 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दो दिवसीय शिवबाड़ी मेले के पहले दिन खरीदारी को उमड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। शिवालिक की तलहटी में बसे प्राचीन द्रोण शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय शिवबाड़ी मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही शिवभक्तों ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं मेला स्थल पर सजी रंग-बिरंगी दुकानों और झूलों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
पहले दिन मेले में बच्चों के लिए लगाए गए झूले और स्टॉल खास आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने खिलौनों, घरेलू सामान और खान-पान की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। मेला परिसर में दिनभर रौनक बनी रही और हर उम्र के लोग उत्साह के साथ मेले का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार कुलताज सिंह ने बताया कि इस बार प्रशासन द्वारा मेले में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को स्टार नाइट के साथ-साथ रविवार को भी मेला स्थल पर स्थानीय कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक व्यवस्था की गई है। संवाद

दो दिवसीय शिवबाड़ी मेले के पहले दिन खरीदारी को उमड़े लोग। संवाद

दो दिवसीय शिवबाड़ी मेले के पहले दिन खरीदारी को उमड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें