घनारी तहसील में 1500 प्राप्त करने प्रमाणपत्र बनवाने पहुंची भीड़
सरकार ने वादे को अमलीजामा पहनाकर विपक्ष को किया मुद्दाविहीन
मुबारिकपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं को चुनाव के दौरान किए वादे अनुसार 1500 रुपये मासिक देने की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भीड़ जरूरी दस्तावेज जमा कराने में जुट गई हैं। शुक्रवार को गगरेट क्षेत्र की घनारी तहसील में तहसील कल्याण विभाग के लगे साप्ताहिक काउंटर पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही और दस्तावेज जमा कराने के लिए लगी लंबी लाइन तहसील परिसर में लगी। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावी घोषणा पत्र के वादे को अमलीजामा पहनाकर विपक्ष को मुद्दाविहीन कर दिया है। वहीं, इस बारे विशेषकर महिलाओं में खुशी की लहर है। महिलाओं में जीवना देवी, रेखा, मीनू, रीता, ने कहा कि किसी सरकार ने महिलाओं के बारे में ऐसी योजना लाकर उनको जो सम्मान दिया है, वह सराहनीय है। वहीं, महिलाओं ने सीएम सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में बनी सरकार का आभार जताते हुए इसे महिला हित में कल्याणकारी आर्थिक योजना का नाम दिया है।