फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, तीन दिन में 42 लाख चढ़ावा

Tue, 18 Mar 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में पिछले तीन दिनों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। इस दौरान मंदिर न्यास को दान पात्रों से 42 लाख 45 हजार 940 रुपये की धनराशि चढ़ावे में प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा, रविवार को सुगम दर्शन पास सिस्टम से 3 लाख 20 हजार 200 रुपये प्राप्त हुए हैं। बताते चलें कि भीड़ वाले दिन मंदिर जाने के लिए सुगम दर्शन प्रणाली के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का पास बनाया जाता है जबकि बुजुर्गों के लिए 100 रुपये का पास बनाया जाता है।
रविवार को 500 रुपये के 551 सुगम दर्शन पास बने, जिससे 2,75500 रुपये की आय मंदिर न्यास को हुई।
इसके अलावा, 100 रुपये वाले 447 पास बने, जिससे 44,700 रुपये की आय न्यास को हुई। सुगम दर्शन पास प्रणाली से भीड़ वाले दिन श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

श्रद्धालु चंद मिनटों में माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। इस प्रणाली से श्रद्धालुओं को समय और ऊर्जा की बचत हो रही है और मंदिर न्यास को भी अच्छी आय हो रही है। चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है और मंदिर न्यास को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती रहेगी।
मंदिर के वित्त एवं लेखा अधिकारी कुलदीप शर्मा का कहना है कि श्रद्धालुओं ने माता की पावन पिंडी के दर्शन किए और तीन दिनों में 42 लाख के करीब चढ़ावा चढ़ा है। सुगम दर्शन से भी श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें