फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मामले कम होते ही ऊना शहर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कोरोना मामले कम होते ही लोग एक बार फिर से लापरवाह होते नजर आ रहे हैं। सोमवार को कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान जिला मुख्यालय ऊना में लोगों व वाहनों की खूब आवाजाही रही। सामान्य दिनों की तरह भीड़ देखने को मिली। जिला मुख्यालय की सड़कों में एकाएक ही बढ़ी वाहनों की आवाजाही से जाम तक लग गया।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में पांच घंटे ढील के दौरान लोग खरीदारी व अन्य कामकाज निपटाने के लिए जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी सार्वजनिक परिवहन बंद है। ऐसे में लोग निजी वाहनों में कामकाज निपटाने के लिए जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। लोगों के जिला मुख्यालय पहुंचने पर रौनक तो बढ़ी है लेकिन कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है, क्योंकि नियमों का पालन अधिकतर जगह नहीं हो रहा है। लोग बाजार तो पहुंच रहे हैं लेकिन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानदार भी व्यापार के कारण ग्राहकों को कुछ कहने में असमर्थ हैं। वहीं, व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि सड़कों में भीड़ अधिक है, लेकिन बाजार में लोग नहीं पहुंच रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। व्यापार में मंदी है। सड़कों में लोगों की आवाजाही अधिक है। उधर, सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। बेशक कोरोना पॉजिटिविटी रेट कम हुआ लेकिन एहतियात पहले की तरह ही बरतने होंगे। लापरवाही बरतना घातक हो सकता है। लोगों से अपील है कि जब भी बाजार आएं तो मास्क जरूर पहनें और अन्य नियमों का भी सख्ती से पालन करें। नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें