फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना बाजार में लगी सेल में उमड़ी भीड़, 50 फीसदी कम में बिक रहे गर्म कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना के मुख्य बाजार में नववर्ष आगमन पर व्यापारियों ने बंपर सेल लगा दी है। बाजार में बंपर सेल को लेकर व्यापारियों और ग्राहकों में भरपूर जोश है। मुख्य बाजार में लगने वाली इस बंपर सेल को लेकर हर साल बाजार में अच्छी खासी रौनक रहती है। इस बार भी बाजार में लोगों में सेल को लेकर काफी क्रेज दिख रहा है। बाजार में रोटरी चौक मार्केट से लेकर जीवन मार्केट तक सेल के स्टॉल और दुकानें सजी हैं। पूरा बाजार एक मेले की तरह प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

बाजार में लगी सेल में कपड़ों, जूतों, रेडीमेड कपड़ों, शॉल, ऊनी टोपियां, जुराबें और लेडीज सूट, जैकेट्स, कंबल, बर्तन और मन्यारी की सेल लगी है। स्थानीय लोगों के साथ दूर-पार के लोगों ने भी इस सेल में खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। सेल के पहले दिन से ही ग्राहकों ने सेल में पहुंचना शुरू कर दिया है। जीवन मार्केट में पांव रखने को जगह नहीं है। ऐसा ही रोटरी चौक के साथ लगते बाजार में है। लोगों को बाजार में से दोपहिया वाहन लेकर निकलने में भी काफी दिक्कत आ रही है। जहां पांच मिनट में बाजार में निकल सकते हैं। वहीं 15 से 20 मिनट लग रहे हैं। हालांकि अभी तक खरीदारी इतनी नहीं हो रही है।

बता दें हर साल व्यापारी नववर्ष पर दुकानों से सर्दी के कपड़ों का पुराना स्टॉक को खत्म करने के लिए बंपर सेल लगाते हैं। ताकि पुराने स्टॉक को निकालकर नववर्ष में नए स्टॉक को रखा जा सके। सेल में 50 प्रतिशत कम दाम पर सामान बेचा जाता है। यह सेल आज से लगभग 15 साल पहले लगानी शुरु की थी। इसमें केवल लोकल व्यापारी अपना बचा हुआ पुराना स्टॉक बेचते थे। धीरे-धीरे सेल का प्रचलन बढ़ता गया और सेल में अन्य राज्यों के दुकानदार भी पहुंचने लगे। ग्राहकों की भीड़ देखकर भारी संख्या में बाहर के व्यापारी ऊना में सामान बेचने आते हैं। इसका कुछ स्थानीय व्यापारियों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि पिछले चार-पांच सालों से सेल में मुनाफा न के बराबर है। बाहर से आने वाले व्यापारियों द्वारा लगाई जाने वाली सेल से स्थानीय व्यापारियों की सेल पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। इससे लोकल व्यापारियों का पुराना स्टॉक पूरा नहीं बिक पाता और मुनाफे में कमी आती है।
विज्ञापन




चार, पांच सालों से सेल न के बराबर रह गई है। सेल में बाहर से आने वाले व्यापारियों को लोकल व्यापारियों के मुकाबले ज्यादा फायदा होता है। बाहर से आने वाले व्यापारियों के एक्साइज बिल चेक करने चाहिए। उनकी पूरी जांच की जानी चाहिए।

-राघव पुरी, स्थानीय दुकानदार

-

सेल में काफी लोग पहुंच रहे हैं। बिक्री भी ठीक है। नए साल तक अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। अभी भी काफी लोग सेल देखने आ रहे हैं। इनमें से कुछ खरीदारी भी कर रहे हैं। बाहरी व्यापारियों के सेल लगाने पर रोक होनी चाहिए।
विज्ञापन


जतिंद्र वशिष्ट, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें